सोलन (अर्की): सोलन के अर्की में उस समय बड़ा हादसा टला जब एक स्कूली बच्चों से भरी एक बस पहाड़ी से टकरा गई। जिससे बस में सावर 24 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार यह बस हादसा शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी मांगल सब डिवीजन के पास हुआ। हादसे के समय यह बस स्कूल जा रही थी, जो कि टेक्निकल प्रॉब्लम होने के चलते पहाड़ी से जा टकरा गई।
गनीमत रही कि इस हादसे में 24 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार अल्ट्राटेक हॉस्पिटल मांगल में करवाया गया है। इस बस में 13 लड़कियां और 11 लड़के मौजूद थे। वहीं पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। आगामी जांच इस विषय को लेकर की जा रही है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है।
