By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किन्नौर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका CM का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किन्नौर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका CM का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे
himachal

किन्नौर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूंका CM का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारे

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/27 at 9:24 AM
Share

किन्नौर (अनिल कुमार): किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच बहसबाजी हुई। जिसके दौरान मुख्यमंत्री की ओर से जगत सिंह नेगी का अपमान किए जाने के विरोध में शनिवार किन्नौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिकोंगपिओ चौक पर उग्र धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विधायक जगत सिंह नेगी के अपमान को लेकर रिकोंगपिओ चौक पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क़ा पुतला फूंका। पुलिस के जवान देखते रह गए और मुख्यमंत्री के पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाकर राख में तब्दील कर दिया। वहीं किन्नौर कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी ने बताया कि विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी किन्नौर के चुने हुए जनप्रतिनिधि है।

वह विधानसभा में जिला किन्नौर की समस्याओ को ज़ब भी रखने क़ा प्रयास करते है तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हमेशा विधायक जगत सिंह नेगी से अभद्रतापूर्वक तरीके से भाषा शैली क़ा प्रयोग करते है जिससे जिला के लोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक जगत सिंह नेगी को तू तड़ाक की भाषा का प्रयोग किया है और अब तक विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ज़ब भी जिला की समस्याओं को विधायक बताने क़ा प्रयास करते है तो मुख्यमंत्री विधायक के साथ गलत भाषा का प्रयोग करते है।

इससे जनजातीय समुदाय के लोगों के सम्मान को ठेस पहुंची है जिसके विरोध मे आज जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री क़ा पुतला फूंका है। उन्होंने कहा कि अभी तो मुख्यमंत्री से जिला की जनता की नाराज़गी खत्म नहीं हुई है और विधायक के अपमान को लेकर कांग्रेस जल्द इससे भी बड़े स्तर क़ा आंदोलन जल्द करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जब भी किन्नौर दौरा होगा तो उनका किन्नौर के हर तहसील व जिला मुख्यालयों में काले झंडो से स्वागत किया जाएगा और जब तक वह विधायक से अभद्रता के लिए माफ़ी नहीं मांगते तब तक किन्नौर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। बता दें कि अभी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच बहसबाज़ी हुई थी जिसमें मुख्यमंत्री ने विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी पर विधानसभा के अंदर रोष प्रकट करते हुए टिप्पणी की थी ओर उन्हें बत्तमीजी कहा था जिस पर से यह सारा विवाद उपजा है।

TAGGED: burnt effigy, Congress worker, Jairam Thakur, Kinnaur, slogans
admin August 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना हादसे में घायल श्रद्धालुओं की मदद के लिए आगे आया मंदिर न्यास चिंतपूर्णी
Next Article पहाड़ी से टकराई स्कूली बच्चों से भरी बस, टला बड़ा हादसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?