चौपाल (शिमला): शिमला जिला के चौपाल से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि हादसा शनिवार उस समय हुआ जब परिवार के लोग अपनी बेटी के घर बच्चा होने की खुशी में बधाई देने जा रहे थे अचानक पुलबाहल क्षेत्र के पास बोलेरो जीप हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के मुताबिक बोलेरो जीप में पांच लोग सवार थे, जबकि मारुति कार में तीन लोग सवार थे। इस दौरान नेरवा-चौपाल मुख्य सड़क मार्ग पर जीप हादसे का शिकार होकर करीब 300 मीटर खड्ड में जा गिरी। बोलेरो के पीछे मारुति कार में चल रहे परिवार के सदस्यों ने बताया कि बाइक को बचाने के चक्कर में जीप का चालक संतुलन खो बैठा और जीप बिना कहीं टकराए खड्ड में जा गिरी। जबकि परिवार का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच के लिए जुटी हुई है।
