चिंतपूर्णी:विकास शर्मा(TSN)-अक्टूबर महीने में चिंतपूर्णी के स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू द्वारा हरी झंडी दिखाकर कांगड़ा के चिंतपूर्णी से श्री खाटू श्याम की बस सेवा को शुरू किया गया था.जिसका श्रद्धालु काफी लाभ उठा रहे थे,लेकिन पिछले 1 महीने से एचआरटीसी विभाग द्वारा इस बस सेवा को बंद कर दिया गया है.जिसके कारण चंडीगढ़ ,पेहोवा, हिसार,सीकर और श्री खाटू श्याम जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
वही जब इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान से बात की तो उन्होंने बताया कि भयंकर गर्मी के कारण सवारियां ना मिलने के कारण इस सेवा को फिलहाल के लिए बंद किया है.आगामी दिनों में मौसम ठीक होने पर इसे शुरू करने पर विचार किया जाएगा।वही उत्तर प्रदेश से आए हुए 12 श्रद्धालुओं का एक जत्था श्री खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा बंद होने से होने वाली परेशानी के बारे में मीडिया को बताते हुए कहा कि देव दर्शनों के भ्रमण के लिए उत्तर प्रदेश से निकले हुए हैं और अब चिंतपूर्णी से खाटू श्याम जाने क्या प्रोग्राम था जो की सीधी बस सेवा बंद करने के कारण फिलहाल टाल दिया गया है।
