By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कैबिनेट मंत्री ने निचार स्थित एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश: जगत सिंह नेगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कैबिनेट मंत्री ने निचार स्थित एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश: जगत सिंह नेगी
himachalNews

कैबिनेट मंत्री ने निचार स्थित एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश: जगत सिंह नेगी

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/03/12 at 1:37 PM
Share
अनिल नेगी, किन्नौर: राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को जिला किन्नौर के निचार खंड स्थित एकलव्य मॉडल रिहायशी विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, छात्रावास व निर्माणाधीन भवनों का भी दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान घटिया गुणवत्ता के दरवाजे, खराब पेंट, टूटी सीढ़ियां आदि से संबंधित पायी गई कमियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अगर इन कमियों को अगले निरीक्षण तक ठीक नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि कमियों को साथ के साथ ठीक किया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण करते हुए सातवीं कक्षा का दौरा किया और पढ़ रहे बच्चों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में अच्छी गुणवत्ता वाले फाइबर के बोर्ड इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए बेंच उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में अभी कुछ कक्षाओं को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 480 बच्चों की क्षमता के अनुसार विद्यालय का निर्माण किया जा रहा हैं। इस अवसर पर तहसीलदार निचार चंद्र मोहन ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक नरेश शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग ज्ञान ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विद्यालय प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
TAGGED: Cabinet Minister, Eklavya Vidyalaya, instructions, Jagat Singh Negi, Kinaaur, Nichar, work
admin March 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चालकों के रिक्त पदों को भरने सहित अन्य मांगों को लेकर चालक-परिचालक महासंघ सीएम को सौंपेगा ज्ञापन
Next Article चंडीगढ़ की तर्ज पर रात को चमकेगा रबोन से सलोगड़ा तक एनएच – 5
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?