By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंडीगढ़ की तर्ज पर रात को चमकेगा रबोन से सलोगड़ा तक एनएच – 5
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चंडीगढ़ की तर्ज पर रात को चमकेगा रबोन से सलोगड़ा तक एनएच – 5
himachalNews

चंडीगढ़ की तर्ज पर रात को चमकेगा रबोन से सलोगड़ा तक एनएच – 5

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/03/12 at 1:44 PM
Share

सोलन : योगेश शर्मा- कालका शिमला एनएच पांच पर परमाणु से सोलन तक के अर्बन क्षेत्रों में फोरलेन निर्माता कंपनी लाइट लगा रही है। जिसके लिए बिजली के खंभे लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। सोलन शहर में भी आंजी रबोन से लेकर सलोगड़ा तक नगर निगम सोलन के आग्रह पर फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा इन लाइट्स को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह लाइट्स शहर के अर्बन क्षेत्र आंजी रबोन से सलोगड़ा तक लगाई जाएगी।

रात में चोरी के मामलों पर लगेगा अंकुश

नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि शहर के आंजी रबोन से सलोगड़ा तक जहां पर भी रोड क्रॉस करने के लिए फोरलेन पर जगह दी गई है वहां पर रात के समय कई हादसे अंधेरा होने की वजह से पेश आ चुके हैं,और सड़क किनारे खड़ी लोगो की गाड़ियों से चोरी की वारदातें भी बढ़ना शुरू हो चुकी है। ऐसे में लोगों की भी डिमांड थी कि इन क्षेत्रों में लाइट का प्रबंध किया जाए। ऐसे में इसको लेकर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी से आग्रह किया गया था कि इन क्षेत्रों में लाइट लगाई जाए जिसको लेकर फोरलेंन निर्माता कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है और जल्द ही यह कार्य जनता को समर्पित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के बाईपास पर फोरलेन निर्माण के दौरान पैदल चलने वाला रास्ता टूट गया था। ऐसे में यहां पर पैदल चलने वाला मार्ग फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है इसमें क्रैश बैरियर और इसकी हाइट बढ़ाने के लिए निगम ने फोरलेन निर्माता कंपनी को कहा है,जिसका कार्य फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा 31 मार्च तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

परवाणु से सोलन तक अर्बन क्षेत्रों में लाइट्स लगा रहा NHI

एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राम आसरा खुरल ने बताया कि फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी लगातार लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कार्य कर रही है । इसी तर्ज पर जहां जगह-जगह पर स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं। वहीं अब रात के समय में लोगों को लाइट की सुविधा देने का कार्य भी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा जिससे जनता को भी लाभ मिलने वाला है। बता दें कि चंडीगढ़ दिल्ली की तरह बड़े शहरों में बनी फोरलेन में फिलहाल लाइट की सुविधा दी जाती है। ताकि इन क्षेत्रों में रात के समय गुजरते हुए किसी को भी कोई दिक्कत न हो। इसी को देखते हुए अब परवाणु से सोलन तक अर्बन क्षेत्रो में भी लाइट्स लगाई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एनएच पांच पर परवाणू से सोलन तक के अर्बन क्षेत्र जल्द ही लाइट्स लगने वाली है। इसके लिए इन दिनों फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा परवाणू से सोलन के बीच आने वाले जाबली, धर्मपुर, कुमारहट्टी व शहर के आसपास अर्बन क्षेत्रों में लाइट लगाने का काम किया जा रहा है। बिजली के खंभे लगाने के बाद जल्द ही इस में लाइट लगाने का भी प्रावधान किया जाएगा। अर्बन क्षेत्रों में एनएच पांच पर लाइट्स लगने से रात के समय लाइट की सुविधा आने जाने वाले लोगों को मिलेगी।

TAGGED: Solan MC mayor
Chandrika March 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कैबिनेट मंत्री ने निचार स्थित एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश: जगत सिंह नेगी
Next Article कॉलेजों को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण,ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अन्याय कर रही सुक्खू सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?