विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में कैंसर अवेयरनेस दिवस मनाया गया जिसमें डॉक्टर राजेश ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर ने मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय में पधार कर छात्रों को कैंसर के प्रभावों बारे जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की कैंसर, किसी कोशिका के असामान्य तरीके से बढ़ने की बीमारी है। आमतौर पर, हमारे शरीर की कोशिकाएं नियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं और विभाजित होती हैं। जब सामान्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है या कोशिकाएं पुरानी हो जाती हैं, तो वे मर जाती हैं और उनकी जगह स्वस्थ कोशिकाएं ले लेती हैं।
उन्होंने बताया कि कैंसर वह रोग हैं, जिसपर यदि समय रहते काबू कर लिया जाए, तो इससे बचाव मुमकीन है। इस अवसर पर रितु जसवाल एसोसिएट प्रोफेसर इंग्लिश (कार्यकारी प्राचार्य), डॉ. रेखा गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स, डॉ.विनोद कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स, डॉ.ज्योति शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी, डॉ. ऋचा शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर गणित, असिस्टेंट लाइब्रेरियन नीलम कुमारी,महेश कुमार पराशर वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।
