By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा करके दिखाने वाली तो कांग्रेस पार्टी देकर झूठ बोलने वाली पार्टी: धूमल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > भाजपा करके दिखाने वाली तो कांग्रेस पार्टी देकर झूठ बोलने वाली पार्टी: धूमल
electionhimachalpolitical

भाजपा करके दिखाने वाली तो कांग्रेस पार्टी देकर झूठ बोलने वाली पार्टी: धूमल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/11/08 at 12:08 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल जनता के बीच जाकर समर्थन जुटा रहे हैं। लगातार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क करे रंजीत राणा को समर्थन देने की अपील कर प्रो. धूमल कर रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत भाजपा प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला।

धूमल ने कहा कि एक तरफ करके दिखाने वाले हैं, दूसरी तरफ गारंटी देने के साथ-साथ झूठ बोलने वाले हैं। हम पहले करते हैं फिर बताते ओर दिखाते हैं, दूसरी तरफ केवल झूठ और झूठी गारंटी है, इसलिए काम करने वालों का साथ देना है। कैप्टन रंजीत को जिताना है। प्रदेश में फिर से कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि कैप्टन रंजीत राणा एक किसान एक पूर्व सैनिक जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति है। भाजपा ने उसे अपना उम्मीदवार बनाया है यह तभी संभव हो पाया है जब यह कर्मठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के साथ मेहनत और ईमानदारी के साथ काम कर रहा है । भारतीय जनता पार्टी एक आम कार्यकर्ता को पार्टी का टिकट देकर सम्मानित करती है और ऐसा ही सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के लिए राहत लेकर आई है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस सरकार ने कुछ ना कुछ जरूर दिया है। महामारी के समय मुफ्त अनाज, वर्तमान में 125 यूनिट तक निशुल्क विद्युत सप्लाई, ग्रामीण क्षेत्र में निशुल्क पेयजल सप्लाई, बसों में 50% महिलाओं के लिए किराया कटौती यह भाजपा ने करके दिखाया है। यह कार्य करने के लिए भाजपा ने कोई गारंटी नहीं दी थी यह सब कुछ हुआ है और लोग तमाम योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। एक तरफ झूठी घोषणाएं करने वाली कांग्रेस पार्टी है। दूसरी तरफ बिना कहे सब कुछ करने वाली भारतीय जनता पार्टी है। फैसला आपको करना है।

धूमल ने कहा कि नारी शक्ति का भाजपा ने लगातार सम्मान किया है। पुरुषों के मुकाबले हर पायदान पर आगे किया है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा ने भी अलग-अलग कार्यक्रमों में पहुंचकर अपने लिए वोट सपोर्ट की अपील की। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उनका पहला कर्तव्य सुजानपुर सिविल हस्पताल में गायनी मेडिकल एवं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर की भर्ती करवाना होगा। यह भर्ती 2 माह के भीतर करवाई जाएगी। इसके साथ साथ अल्ट्रासाउंड,एक्सरे की सुविधा नियमित होगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन काम हो इसके लिए काम किया जाएगा।

TAGGED: BJP, congress, Prem Kumar Dhumal
admin November 8, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में मनाया गया कैंसर अवेयरनेस दिवस
Next Article नूरपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रणवीर सिंह निक्का के लिए मांगा समर्थन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?