By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में कैंसर मरीज दवाओं के लिए भटक रहे, सुक्खू सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर नाकाम : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में कैंसर मरीज दवाओं के लिए भटक रहे, सुक्खू सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर नाकाम : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

प्रदेश में कैंसर मरीज दवाओं के लिए भटक रहे, सुक्खू सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं पर नाकाम : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/06/26 at 9:55 AM
Share

Shimla, 26 June — हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्तारूढ़ सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को संकट में डाल दिया है और कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित मरीजों को जरूरी दवाएं तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

शिमला से जारी अपने बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि राजधानी स्थित आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में महिलाएं दवाओं के लिए दर-दर भटक रही हैं, लेकिन सरकार इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर उदासीन बनी हुई है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री घर-घर दवा पहुंचाने की बात कर रहे हैं, जबकि अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों को भी डॉक्टर की सिफारिश के बावजूद जरूरी दवाएं नहीं मिल रही हैं।”

नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि जब अस्पतालों में दवाओं की इतनी किल्लत है, तो सरकार कैसे दावा कर सकती है कि वह स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार ला रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब उनसे आईजीएमसी में दवा न मिलने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जयराम ठाकुर ने इस बयान को “मुख्यमंत्री की सतही समझ” करार दिया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार हिम केयर योजना के तहत बने कार्डों को ब्लॉक कर लोगों के इलाज का हक छीन रही है। ठाकुर ने बिलासपुर के एक कैंसर मरीज के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि दवा की अनुपलब्धता के कारण मरीज की मौत हुई, और सरकार ने जांच की बजाय पीड़ित परिवार को ही दोषी ठहराने की कोशिश की।

“आपातकाल की मानसिकता से चल रही है सरकार”

जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि जैसे 1975 में इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल थोप कर लोकतंत्र की ह.त्या की थी, वैसे ही आज प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर अनौपचारिक आपातकाल जैसा माहौल बना दिया गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज भी आपातकाल की भूल पर शर्म नहीं है, उल्टा वो संविधान बचाने की बातें कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई “लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि” को भी समाप्त कर दिया, जो आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वाले प्रहरियों के सम्मान के लिए आरंभ की गई थी।

जांच और जवाबदेही की मांग

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि अस्पतालों में जरूरी दवाएं तत्काल उपलब्ध करवाई जाएं और दवा न मिलने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। उन्होंने चेतावनी दी कि विपक्ष सरकार को इस मामले में झूठ बोलकर बचने नही देगा।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika June 26, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एड्स के प्रति जागरूकता.. स्कूटियों के माध्यम से मरीजों तक घर घर में पहुंचाई जाएगी दवाई
Next Article ब्यास नदी में उफान: पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी, पंचवक्त्र मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचा जल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?