राकेश, ऊना: ऊना के बसाल में रविवार को झुग्गियों में भीषण आ+ग लगने की घटना सामने आई हैं। इस आग में 10 साल के मासूम बच्चे की जलकर हुई दर्दनाक मौ+त हो गई हैं। जिस समय यह आग लगी उस समय बच्चों के परिजन काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी तादाद में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक यह बच्चा झुग्गियों में था और उसके परिजन व आस-पड़ोस के लोग बाहर गए हुए थे। आग लगने के कारणों की अभी तक जानकारी नहीं मिली हैं। मृतक का परिवार बिहार का रहने बाला है और यहां पर दिहाड़ी लगाकर अपना जीवन गुजार रहे थे।
