Kangra, Rahul-:सोमवार देर शाम कांगड़ा जिले के बैजनाथ उपमंडल के उत्तराला गांव के पास सोकडु मार्ग पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक वेगनआर कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे पपरोला के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उत्तराला गांव के दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा उत्तराला क्षेत्र में हुआ और मामला थाना बैजनाथ के अंतर्गत दर्ज किया गया है। ASP कांगड़ा वीर बहादुर ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
