मंडी : परी शर्मा – मंडी जिला के उपमंडल पद्धर के चोहार घाटी के घमरेहड में एक कार हादसे का शिकर हो गई। कार 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर घायल को टांडा रैफर किया गया है। यह हादसा बरोट के सुधार सड़क पर देर रात हुआ है।
बरोट के सुधार सड़क पर देर रात हुआ है यह हादसा
हिमाचल के मंडी जिला में मंगलवार देर रात हुए
एक सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक की हालत नाजुक बनी हुई हैं। सिविल अस्पताल जोगेंद्र में घायल को प्राथमिक दिलाकर हायर सैंटर में उपचार के लिए भेजा गया है। जोंगेंदर नगर व पधर पुलिस की दो टीमें सड़क हादसे की जांच कर रही हैं। द्रंग हल्के की चोहार घाटी के सुधार सड़क पर हुए इस हादसे में घायल की पहचान वीरेंद्र निवासी सरकाघाट (रखोह) जिला मंडी के रूप में हुई है। कार हादसे में मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
