नाहन : देवेन्द्र कुमार – वर्कर यूनियन बिरोजा एंड तारपीन कारखाना नाहन ने आज अपनी 10 सूत्रीय मांग पत्र स्थानीय विधायक अजय सोलंकी की मार्फत प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा है । ज्ञापन में बिरोजा फैक्ट्री का आधुनिकीकरण करने की मांग उठाई गई है। इसके अलावा कारखाना में आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए जल्द समाधान की गुहार लगाई है।
बिरोजा एंड तारपीन फैक्टरी वर्कर यूनियन ने सीएम को भेजा ज्ञापन
वर्कर यूनियन बिरोजा एंड तारपीन कारखाना नाहन के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि विधायक की मार्फत 10 सूत्रीय एक मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया है जिसमें ऐतिहासिक धरोहर बिरोजा फैक्ट्री के आधुनिकीकरण करने को लेकर मांग की गई हैं । उन्होंने कहा कि यहां लगाई गई मशीनरी भी दशकों पुरानी है । इसके अलावा यहां स्वीकृत पदों में से दर्जनों पद रिक्त चल रहे हैं । यहां तैनात कर्मचारियों की पदोन्नति लंबे समय से लंबित है। वेतन विसंगतियां है इन सभी मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने मांग की है कि ऐतिहासिक धरोहर बिरोजा फैक्ट्री नाहन को और अधिक सुदृढ़ करने और यहां तैनात कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
