संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला के कृष्णा नगर में 21 साल के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की है जब युवक के परिजन शादी में गए हुए थे और युवक का घर पर अकेला था। परिजन जब शादी से घर वापस लौटे और उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो बेटे को फंदे पर लटका हुआ पाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक की पहचान वरुण गहलोत के रूप में हुई हैं।
एएसपी रमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बॉडी का पोस्टमार्टम आईजीएमसी में हुआ। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और डॉक्टर से मिली जानकारी के मुताबिक सुसाइड ही लग रहा हैं, फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आना बाकी है उसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि सदर थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। मृतक के परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की गई हैं। उन्होंने कहा कि परिवार मूलतः पंजाब का रहने वाला हैं, लेकिन काफी सालों से शिमला में ही बसें हैं। फिलहाल पुलिस केस की छानबीन में जुटी हैं।
