ज्वाली:राशपाल सिंह (TSN)-विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन एक सरकारी स्कूल के अध्यापक द्वारा जमा एक की छात्रा से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।छात्रा के पिता ने पहले इसकी शिकायत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर 21जून 2024 को की थी। सोमवार को छात्रा के पिता ने पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत थाना में की।
शिकायत मिलने पर एएसपी नूरपुर धर्म चन्द वर्मा पुलिस थाना जवाली में तफ्तीश करने पहुंचे और शिकायत के आधार पर टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एएसपी नूरपुर धर्म चन्द वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
