नालागढ़ : जगत सिंह – पिछले 3 दिन से लगातार औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में नुकसान हो रहा है । कहीं लैंडस्लाइडिंग हो रही है तो कहीं नदियों के पुल टूट रहे हैं ।
सरसा नदी में तेज बहाव आने के कारण कारण पुल भी बहा
ताजा मामला नालागढ़ के तहत हाडाकुण्डी गांव का है, जहां पर कैटल सेंचुरी और आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला पुल सरसा नदी में तेज बहाव आने के कारण बह गया ।अब सरसा नदी का बहाव कैटल सेंचुरी की ओर बढ़ रहा है और लगातार कैटल सेंचुरी में काम करने वाले डॉक्टर एवं कर्मचारियों को 400 से ज्यादा पशुओं को नुकसान होने की चिंता सताने लगी है ।अगर कैटल सेंचरी की ओर सरसा नदी का बहाव बढ़ता है तो 400 से ज्यादा पशु नदी के बहाव में बह सकते हैं।
बता दें कि कैटल सेंचुरी के साथ-साथ आधा दर्जन गांव ऐसे हैं, जहां पर वैकल्पिक पुल की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई थी, लेकिन पिछले 3 दिन से हो रही तेज बारिश के कारण सरसा नदी उफान पर है । नदी में भारी मात्रा में बारिश का पानी आ रहा है,जिसके चलते नदी के आसपास के लोगों को जान-माल के नुकसान होने का खतरा सताने लगा है । वहीं कैटल सेंचुरी की और अब पानी का बहाव बढ़ने लगा है, जिसके चलते 400 से ज्यादा पशुओं को नुकसान होने की भी चिंता सताने लगी है। बरसात के दिनों में सरसा पार के लोग काले पानी की सजा हर साल काटने को मजबूर होते हैं, हालांकि चुनावों के समय में तो यह मुद्दा बनता है, लेकिन उसके बाद जब सरकारें बन जाती है तो सरसा नदी पर पुल का मुद्दा भी हवा हो जाता है ।
