शिमला : कमल भारद्वाज – मतियाना खंड की ग्राम पंचायत कोट शिलारू के पालवी गांव में दर्द+नाक हादसा पेश आया है। यहां सुबह 9 बजे के बाद अचानक से लहासा गिर गया, जिसकी चपेट में मजदूरों के रहने के लिए बनाया गया कच्चा ढारा आ गया ।
इस ढारे में नेपाली मूल के तीन लोग थे,जो की मलवे की नीचे दब गए । वहीं मकान के मालिक रोशन लाल ठाकुर द्वारा प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों को एकत्र किया गया और रेस्क्यू शुरू किया गया । मलवे से दीप बहादुर उसकी पत्नी देवादासी और बेटे मोहन के शव बरामद किए गए । एसडीएम ठियोग सुरेंद्र मोहन खुद मौके पर पहुंचे और प्रशासन की ओर से 50 हजार की फौरी राहत , कंबल तिरपाल सहित अन्य सामग्री प्रदान की। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए जाएगे।
