By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सावधानी जरूरी: साच पास जाने वाले पर्यटक बरसात में न करें यात्रा..प्रशासन ने दिए दिशा निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सावधानी जरूरी: साच पास जाने वाले पर्यटक बरसात में न करें यात्रा..प्रशासन ने दिए दिशा निर्देश
himachalNews

सावधानी जरूरी: साच पास जाने वाले पर्यटक बरसात में न करें यात्रा..प्रशासन ने दिए दिशा निर्देश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/15 at 2:40 PM
Share

Chamba, Manjur Pathan-हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का लोकप्रिय पर्यटन स्थल साच पास एक बार फिर सुर्खियों में है। बरसात के मौसम को देखते हुए चुराह प्रशासन ने पर्यटकों के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के चलते साच पास का रास्ता अक्सर बंद हो जाता है, ऐसे में पर्यटकों को असुविधा और खतरे से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

चुराह प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में साच पास की यात्रा से परहेज करें। प्रशासन ने बॉर्डर पुलिस को भी सूचित किया है कि केवल मौसम साफ होने पर ही पर्यटकों को आगे बढ़ने की अनुमति दें। बता दें कि साच पास के कई हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क भी उपलब्ध नहीं है, जिससे खराब मौसम में परेशानी और बढ़ सकती है।

चुराह उपमंडल के कार्यकारी एसडीएम आशीष ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आगामी दो से तीन महीने तक भारी वर्षा की संभावना है। इस स्थिति में डीसी और एसपी द्वारा बॉर्डर पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे मौसम के आधार पर ही यात्रियों को पास से आगे जाने दें। पर्यटकों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और इसी के तहत यह दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

TAGGED: Chamba saachpass
Chandrika July 15, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा से जूझ रहे हिमाचल के लिए भाजपा सांसद आगे आएं – कांग्रेस विधायक
Next Article साफ पानी की मांग तेज़: उपभोक्ता संगठन ने बरसात में गंदे पानी की समस्या पर उठाई आवाज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?