By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: CDSCO की जांच में आया सामने…प्रदेश के 19 उद्योगों में बनी 24 दवाएं निकली घटिया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > CDSCO की जांच में आया सामने…प्रदेश के 19 उद्योगों में बनी 24 दवाएं निकली घटिया
healthhimachal

CDSCO की जांच में आया सामने…प्रदेश के 19 उद्योगों में बनी 24 दवाएं निकली घटिया

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/21 at 3:10 PM
Share

नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)- केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में हिमाचल के 19 दवा उद्योगों में निर्मित 24 दवाएं, सिरप व इंजेक्शन सबस्टेंडर्ड पाए गए हैं। जो दवाएं गुणवत्ता के पैमाने पर खरा नहीं उतरी हैं, उनमें फंगल इन्फेक्शन, कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज, गंभीर जीवाणु संक्रमण, कार्डियक अरेस्ट, एंटीबायोटिक, श्वसन रोग, एंटी-इन्फ्लेमेटरी ड्रग, एनजाइना, अल्जाइमर, एंटीपैरासिटिक, पेट में अल्सर, बुखार सहित दर्द के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं शामिल हैं।

बता दें कि इन दवाओं का निर्माण बद्दी, बरोटीवाला, वाकनाघाट, पांवटा साहिब स्थित दवा उद्योगों में हुआ है। बद्दी स्थित एफी फार्मा उद्योग के पांच सैंपल फेल हुए हैं। इस उद्योग के खिलाफ पहले ही राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण कार्रवाई करते हुए दवा उत्पादन पर रोक लगा चुका है।सीडीएससीओ द्वारा जारी अक्तूबर माह के ड्रग अलर्ट में नई दिल्ली, जम्मू, राजस्थान, बिहार उत्तराखंड, बंगलुरु , कोलकाता, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट, चेन्नई में निर्मित 37 दवाएं भी सबस्टेंडर्ड पाई गई हैं। राज्य दवा नियंत्रक ने तुरंत हरकत में आते हुए ड्रग अलर्ट में शामिल तमाम दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर संबंधित दवा का पूरा बैच बाजार से तत्काल वापस मंगवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही सहायक दवा नियंत्रकों को तमाम दवा उद्योगों का संयुक्त निरिक्षण कर विस्तृत जांच रिपेार्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

दवा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी

राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि सीडीएससीओ द्वारा जारी अक्तूबर माह के ड्रग अलर्ट में शामिल सभी संबंधित दवा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संबंधित बैच का पूरा स्टाक वापस मंगवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा जिन उद्योगों के बार-बार सैंपल फेल हो रहे हैं, उन उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: BBN CDSCO investigation
Chandrika November 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायक बोले…विकास समिति की बैठक को गंभीरता से ले…होमवर्क के साथ पहुंचे अधिकारी
Next Article द्रंग थाने को पधर शिफ्ट करने पर ग्रामीण नाराज़..बोले इलाके में खत्म होता जा रहा पुलिस का डर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?