By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हर विधानसभा क्षेत्र में मनाया जाएगा हिमाचल प्रदेश के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न, प्रदर्शनियों के माध्यम से दिखाई जाएगी 75 वर्षों के विकास की झलक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हर विधानसभा क्षेत्र में मनाया जाएगा हिमाचल प्रदेश के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न, प्रदर्शनियों के माध्यम से दिखाई जाएगी 75 वर्षों के विकास की झलक
himachalpolitical

हर विधानसभा क्षेत्र में मनाया जाएगा हिमाचल प्रदेश के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न, प्रदर्शनियों के माध्यम से दिखाई जाएगी 75 वर्षों के विकास की झलक

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/07/22 at 11:19 AM
Share

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न प्रदेश के हर एक विधानसभा क्षेत्र में मनाया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में एक- एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के विकास के सफर को लोगों के बीच दर्शाया जाएगा। कार्यक्रम किस तरह से होंगे इसे लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी तिथियांभी तय कर ली जाएंगी। हर घर तिरंगा अभियान व प्रगतिशील हिमाचल प्रदेश के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हमीरपुर जिला में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने हमीर भवन में हर घर तिरंगा जिला अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत जिले की सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के आयोजन की तिथियां जल्द ही निर्धारित कर दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा 75 वर्षों के विकास सफर को दर्शाती हुई प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश के विकास और प्रगति को दिखाया जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि प्रदेश का विकास किस प्रकार हुआ। कहां से चले थे और कहां पर पहुंचे हैं, इसकी पूरी जानकारी लोगों के बीच पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में एक-एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधान सभा क्षेत्रों में आज दिन तक जो भी विकास कार्य हुए हैं उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आज से ही तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से भरमौर से इन कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। 20 अगस्त तक सभी कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता मंत्रियों ओर केन्द्रीय मंत्रियों की ओर से जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाएगी ताकि लागों को जानकारी मिल सके कि प्रदेश ने 75 वर्ष का विकास सफर कैसे तय किया। उन्होंने बताया कि जिला में यह कार्यक्रम विधान सभा क्षेत्र हमीरपुर, विधान सभा क्षेत्र भोरंज का बस्सी में, विधान सभा क्षेत्र बड़सर का बिझड़ी में, विधान सभा क्षेत्र सुजानपुर और विधान सभा क्षेत्र नादौन में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में आजादी का एक वातावरण तैयार किया जाए और युवा पीढ़ी भी आजादी की महत्वता को जाने इसके लिए हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घरों शैक्षणिक संस्थानों, तथा निजि प्रतिष्ठानों में जन भागीदारी से 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है तथा प्रत्येक भारतीय अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरगें का वितरण पंचायती राज, स्वयं सहायता समूहों,आंगनवाड़ी, आशा वर्कर व अन्य माध्यमों से किया जायेगा।उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिले में सम्बंधित एसडीएम सभी कार्यक्रमों की देखरेख करेंगे जबकि बीडीओ नोडल अधिकारी होंगे। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करवाए जाएंगे।

कोविड वैक्सीन के बारे में भी दी जानकारी

उपायुक्त ने बताया कि जिला में कोविड वैक्सीन के 75 दिनों के व्यापक अभियान के दौरान सभी पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की निशुल्क एहतियात डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एहतियात डोज 9 माह के अंतराल पर लगाई जाती थी। अब 6 माह के अंतराल में एहतियात डोज लगाई जा रही है।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वाल स्कूल में होगा स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह,तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
Next Article कांग्रेस 23 जुलाई से पंचायत स्तर पर शुरू करेगी चुनाव प्रचार, हमीरपुर विधानसभा के भगेतु
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?