(Bhagetu ) पंचायत से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान
हमीरपुर: कांग्रेस पार्टी अपनी तय रणनीति के तहत पंचायत स्तर से अपना चुनाव प्रचार शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत भी 23 जुलाई से ही की जा रही है।ब्लॉक महिला कांग्रेस एवं एससी विभाग ने पंचायत स्तर पर चुनाव प्रचार करने के लिए रणनीति बनाई गई है जिसके तहत 23 जुलाई को हमीरपुर विधानसभा के भगेटू (Bhagetu) पंचायत से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया एवं सुनील शर्मा बिट्टू विशेष अतिथि के रुप में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि कांग्रेस की नीतियों को मजबूती से जनता के बीच में ले जाने के लिए हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को 5 पंचायत जोन में बांटकर जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रम किए जाएंगे। पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती के साथ पंचायत स्तर पर जनता के साथ सीधा संवाद कर अमली जामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत को सुनिश्चित किया जाए।
वहीं प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव राणा ने विशेष रुप से ब्लॉक मेला कांग्रेस अध्यक्ष कंचन ठाकुर,एससी विभाग अध्यक्ष करमचंद, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष बॉबी, ज्ञानचंद,मोजीराम, विनोद ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन राणा एवं एनएसयूआई प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा है कि पंचायत स्तर के चुनाव प्रचार कार्यक्रमों से कांग्रेस को विशेष मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनावों में जीत को सुनिश्चित किया जाएगा।
