हिमाचल (एकता): हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जो भी कांग्रेस के विधायक जीत रहे हैं उनको चंडीगढ़ बुलाया गया है।

चंडीगढ़ से सभी जीते हुए विधायकों को कांग्रेस रायपुर शिफ्ट कर सकती है। प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया।
