By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम.. सुक्खू सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम.. सुक्खू सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम.. सुक्खू सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/08/24 at 8:56 PM
Share

मण्डी,24 अगस्त-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीमेंट के दाम फिर से बढ़ाए जाने पर सुक्खू सरकार को नाकाम बताया है। सुक्खू सरकार के कार्यभार सम्भालने के बाद से ही सीमेंट की कीमतो में 70 रुपए से ज़्यादा की वृद्धि हो चुकी है। आठ बार दाम बढ़ाए गये हैं लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया। सरकार की नीति के कारण ही सीमेंट के दामों में वृद्धि हुई है।

पिछली साल आई आपदा के समय सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाया तो सीमेंट के भी दाम बढ़े, उसके कुछ दिन बाद फिर सीमेंट के दाम बढ़ गए। इस समय प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है।लोगों के आशियाने टूटे हैं ऐसे में फिर से सीमेंट के दाम बढ़ा दिए। इतनी बार बढ़ोतरी हुई लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। आपदा के समय लोगों पर महंगाई का बोझ लादना अनुचित है। सरकार को इसमें दख़ल देना चाहिए। यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। आज प्रदेश का हर वर्ग सड़कों पर है और सरकार से दो-दो हाथ करने के आय तैयार बैठा है।यह स्थिति लगभग दो साल के कार्यकाल के में हो गई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार के समय कई नेता थे जो सीमेंट के दाम में एक रुपये की वृद्धि होने पर सड़कों पर उतर जाते थे और खूब होहल्ला करते थे लेकिन डेढ़ साल में आठ बार सीमेंट के दाम बढ़ने के बाद भी वह ख़ामोश हैं। दो-दो बार डीज़ल के दाम बढ़ने पर भी वह ख़ामोश ही रहे। क्या उन नेताओं ने सरकार को इस तरह की मनमानी करने की आज़ादी दे रखी है कि चाहे जैसे सरकार चलाओ,प्रदेश के लोगों पर महंगाई का चाहे जितना बोझ डालो,लेकिन हमें कुछ नहीं कहना है,सिर्फ़ हम जब विपक्ष में होंगे तो ही सरकार के ख़िलाफ़ बिना किसी मुद्दे के हीसड़कों पर उतरेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों से भी कहा कि वह प्रदेश के लोगों की स्थिति भी समझे।आपदा के समय सरकार लोगों का सहयोग करे जिससे उनके पुनर्वास की राह आसान हो सके। लेकिन सरकार अपने बलबूते आपदा उबर रहे लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ाने से पीछे नहीं हट रही है। यह शर्मनाक है।

माता शिकारी योगिनी मंदिर तांदी में नेता प्रतिपक्ष ने लगाया मां के नाम पौधा

जयराम ठाकुर ने शनिवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सराज के माता शिकारी योगिनी मंदिर तांदी के समीप अपने परिवार और गांव वालों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उनकी माता ब्रिकु देवी और धर्मपत्नी डॉ साधना ठाकुर भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस मौके आह्वान किया कि आम जनता भी देवी-देवताओं की इस पुण्य धरा को संवारने की दृष्टि से अधिक से अधिक पौधरोपण करें। आजकल बरसात के मौसम में पौधे अच्छे से टिकते हैं और उनकी ग्रोथ भी जल्दी होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस अभियान का शुभारंभ किया है और अभी तक करोड़ों लोग इससे जुड़ चुके हैं। आप सबका सहयोग इस तरह मिलता रहा तो हम अपने आसपास को हरा भरा रखने और शुद्ध जलवायु का लंबे समय तक उपयोग कर पाएंगे।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika August 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दृष्टिबाधित प्रवक्ता की समस्या पर सीएम संवेदनहीन. ट्रांसफर आदेशों को आखिर किसके दबाव में किया निरस्त -राजेंद्र राणा
Next Article कैबिनेट बैठक आयोजित…HRTC की बसों में पुलिस कर्मियों की रियायती बस यात्रा रहेगी जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?