By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दृष्टिबाधित प्रवक्ता की समस्या पर सीएम संवेदनहीन. ट्रांसफर आदेशों को आखिर किसके दबाव में किया निरस्त -राजेंद्र राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दृष्टिबाधित प्रवक्ता की समस्या पर सीएम संवेदनहीन. ट्रांसफर आदेशों को आखिर किसके दबाव में किया निरस्त -राजेंद्र राणा
himachalNews

दृष्टिबाधित प्रवक्ता की समस्या पर सीएम संवेदनहीन. ट्रांसफर आदेशों को आखिर किसके दबाव में किया निरस्त -राजेंद्र राणा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/08/24 at 7:10 PM
Share

हमीरपुर,24 अगस्त:पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि एक तरफ सुख आश्रय योजना की आड़ में मुख्यमंत्री जनता में वाही वाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं,वहीं दूसरी तरफ उनका संवेदनहीन चेहरा लगातार उजागर हो रहा है,जो जनता के विश्वास के साथ धोखा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंदडू में कार्यरत राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता नितिन शर्मा 90% से अधिक दृष्टिबाधित होने के कारण हमेशा दूसरे व्यक्ति का सहारा लेकर अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं.वह चार बार मुख्यमंत्री से शिमला में मिलकर उनसे यह गुहार लगा चुके हैं कि जिला हमीरपुर में ही स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगस में पिछले 10 महीने से खाली पड़े राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता के पद पर उन्हें ट्रांसफर किया जाए। लेकिन उनकी फरियाद से मुख्यमंत्री अभी तक नहीं पसीजे हैं। उक्त प्रवक्ता द्वारा जब उच्च न्यायालय में दस्तक दी गई तो वहां से उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक को यह निर्देश दिए गए कि इन्हें उपयुक्त स्थल पर एडजस्ट किया जाए। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 14 अगस्त को विभाग नितिन शर्मा के रंगस में पोस्टिंग के आदेश जारी कर देता है और तीन दिन के बाद 17 अगस्त को ही विभाग अपने आदेश निरस्त कर देता है। इससे पहले विभागीय आदेश मिलने पर जब उक्त प्रवक्ता ज्वाइनिंग देने स्कूल में जाते हैं तो उन्हें 3 घंटे बिठाकर रखा जाता है और बाद में उनके स्थानांतरण आदेश ही रद्द हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसके दबाव में यह आदेश निरस्त किए गए, इसका खुलासा होना चाहिए।

राजेंद्र राणा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन की बात कहते हैं और अपनी सरकार को संवेदनशील करार देने में कोई कसर नहीं छोड़ते, वहीं दूसरी तरफ इस प्रकरण से मुख्यमंत्री का संवेदनहीन चेहरा एक बार फिर से जनता के सामने उजागर हो गया है।

TAGGED: Hamirpur former MLA Rajender Rana
Chandrika August 24, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एरियर जारी करने के लिए एक माह के भीतर राज्य की वित्तीय स्थिति की होगी समीक्षा-CM
Next Article कांग्रेस सरकार में बढ़े 70 रुपए सीमेंट के दाम.. सुक्खू सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?