By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी, पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया पीएम का आभार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी, पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया पीएम का आभार
political

382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट को केंद्र की मंजूरी, पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया पीएम का आभार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/05 at 12:01 AM
Share
संजु चौधरी, धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के लिए बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात दी गई हैं। केंद्र सरकार ने 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर किया हैं जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया हैं। जयराम ठाकुर ने कहा केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को एक बड़ी सौगात दी हैं। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2,615 करोड़ रुपए है और यह सतलुज नदी पर बनेगा ।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट को बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 5 साल की समय सीमा तय की है, इससे शिमला संसदीय क्षेत्र और मंडी संसदीय क्षेत्र को बड़ा लाभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार यह नहीं देखती कि प्रदेश में किसकी सरकार बैठी हैं। वह केवल विकास की गाथा लिखने में विश्वास रखती हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा भले हिमाचल प्रदेश में चुनाव हार गई हो पर मोदी आज भी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि इस प्रोजेक्ट के लिए एनवायरमेंट क्लीयरेंस पूरी हो चुकी है, फॉरेस्ट क्लीयरेंस भी पूरी हो चुकी है और पीआईबी, प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट बोर्ड की ओर से इस को मंजूरी भी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट से 1382 मिलियन यूनिट बिजली उत्पाद होगा और अगले 40 साल के लिए 12 फ़ीसदी बिजली हिमाचल प्रदेश को मुफ्त प्राप्त होगी ।
इस प्रोजेक्ट से 4000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरी प्राप्त होगी जब इसका निर्माण हो रहा होगा और जब यह बांध पूरा हो जाएगा तो 500 लोगों को इसके अंदर पक्की नौकरी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड भी तय हो चुका है जो की 39 करोड़ का है , जिससे स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ होगा।
अगर हम लोकल इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से दिखे तो इससे क्षेत्र को अच्छे रोड, मेडिकल फैसिलिटी और अनेकों सुविधाएं प्राप्त होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार औद्योगिक विकास सामाजिक सुधार और नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह केवल केंद्र में मोदी सरकार ही है जो बिना द्वेष भावना के कार्य करती हैं।
TAGGED: Center, Ex CM, pm, power project
admin January 5, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनरेगा योजना में हाजिरी व्यवस्था होगी ऑनलाइन
Next Article चित्रकूट से भारत यात्रा पर निकले महात्मा एक साल बाद पहुंचे मां चिंतपूर्णी के दरबार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?