By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए मंजूर किए 3667 और घर – अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए मंजूर किए 3667 और घर – अनुराग ठाकुर
himachalpolitical

केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए मंजूर किए 3667 और घर – अनुराग ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/15 at 10:25 AM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-देश के छोटे से राज्य हिमाचल प्रदेश को केंद्र की मोदी सरकार ने हर संभव सहायता करने का प्रयास किया है जिसके चलते आज भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 हजार तीन सौ 67 और घरों को मंजूर कर दिया है। इसके साथ ही हिमाचल में एक वर्ष में लगभग 20 हजार से ज्यादा घर बनाने के लिए केंद्र ने धनराशि मुहैया करवाई है लेकिन हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने का कार्य कर रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री व हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा से सांसद अनुराग ठाकुर ने मंडी जिला के संधोल में कही। वह आने वाले चुनावों में प्रत्याशी तय होने के बाद चुनावी मैदान में डट गए हैं।

संधोल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की मदद की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रस्ताव दिया जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिमाचल के लिए आज ही 3667 घरों को मंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताएं कि क्या उनके कार्यकाल में कभी एक वर्ष में 20 हजार घरों की मदद मिली। उन्होंने कहा कि इसके लिए झूठे वादे नहीं मेहनत से कार्य करने की जरूरत होती है जिसे कांग्रेसी नहीं कर सकते।

कांग्रेस सरकार ढूंढ रही अपने बागी विधायक, बचा काम करेंगी सड़कें

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में खराब सड़क की हालत को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरा।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीएम का सुजानपुर से संधोल का दौरा बनाया जाए तभी उन्हें यहां से गुजरने वाले लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क इतनी खराब है कि पूरे शरीर में दर्द निकल आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था तो खराब है हि लेकिन कांग्रेस के घर में भी स्थिति खराब है। कांग्रेस अपने विधायकों को ढूंढ रही है, तो बचे हुए विधायकों का काम यहां की खराब सड़कें करने वाली हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने इतना कर्ज लिया लेकिन सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं।

लोगों से आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए मांगे सूझाव

आयोजित जनसमूह को केंद्रीय प्रसारण,युवा सेवाएं और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने के लिए जारी किया गया नंबर भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा अपना संकल्प पत्र भी जारी करने जा रही है जिसके लिए भी फोन नंबर पर सुझाव दिए जा सकते हैं। उनके दौरे के दौरान उनके साथ मंडी जिला के धर्मपुर से पूर्व में रहे प्रत्याशी रजत ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नेता भी मौजूद रहे।

TAGGED: Anurag Thakur, Mandi sandhol Union minister
Chandrika March 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महिला सम्मान निधि योजना से ज्यादातर महिलाए बाहर.कांग्रेस की नीति और नीयत पर उठ रहे हैं सवाल-जयराम
Next Article नगर निगम कर्मियों लिए खुशखबरी..4% DA को वित्त संविदा एवं योजना समिति में मिली मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?