By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: महिला सम्मान निधि योजना से ज्यादातर महिलाए बाहर.कांग्रेस की नीति और नीयत पर उठ रहे हैं सवाल-जयराम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > महिला सम्मान निधि योजना से ज्यादातर महिलाए बाहर.कांग्रेस की नीति और नीयत पर उठ रहे हैं सवाल-जयराम
himachalpolitical

महिला सम्मान निधि योजना से ज्यादातर महिलाए बाहर.कांग्रेस की नीति और नीयत पर उठ रहे हैं सवाल-जयराम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/14 at 9:58 PM
Share

मंडी:चन्द्रिका (TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सम्मान निधि के नाम पर एक बार फिर से प्रदेश की मातृशक्ति के साथ धोखा कर कर रही है। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी नियम शर्ते लगाई गई हैं उसके हिसाब से प्रदेश की अधिकांश महिलाएं सरकार की इस योजना का से बाहर हो रही हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति कांग्रेस के उन नेताओं को खोज रही हैं जो ’एक होला तो 1500, दो होला तो त्रई हज़ार और चार होला तो छो हज़ार का नारा दे रहे थे। अब जब चुनाव सर पर आया तो आनन-फ़ानन में बिना बजट के सरकार ने योजना की घोषणा तो कर दी लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि अब उनके हथकंडे चलने वाले नहीं हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने चुनाव के नाते, प्रदेश के लोगों द्वारा हर जगह हो रहे सरकार के विरोध के बाद में नारी सम्मान निधि देने की घोषणा तो कर दी लेकिन सरकार इस योजना को न लागू करने और ज़्यादा से ज़्यादा माताओं-बहनों को इस योजना से बाहर निकालने की तरकीबें निकाल रही है। उन्होंने कहा कि जब भी सरकार कोई योजना लाती है तो उसका लक्ष्य ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को उसमें जोड़ने का होता है लेकिन कांग्रेस की सुक्खू सरकार द्वारा लाई गई योजना में सरकार ने इस बात के पूरे प्रयास किए कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इस योजना से बाहर किया जा सके। सरकार ने इस योजना में इतने ‘राइडर’ लगा दिये हैं कि इनकी नीति और नीयत दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के हिसाब से सरकारी, बोर्ड, निगमों में नौकरी वाले,पेंशनधारियों और उनके आश्रित तो छोड़िए, सामाजिक सुरक्षा पेंशन यानी की वृद्धा, दिव्यांग पेंशन पाने वालों के परिवार जनों को भी यह सुविधा नहीं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अनुबंध,आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालिक कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी, मिड डे मील वर्कर के परिवारों को भी इस योजना से बाहर रखा गया है। इसका मतलब जिन ग़रीबों को वृद्धा या दिव्यांग पेंशन मिल रही है उनकी बेटियों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलने वाला है। जबकि मुख्यमंत्री और उनके पार्टी के नेता 18 से 59 वर्ष की सभी महिलाओं को इस योजना में शामिल करने की बात कर रहे हैं।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika March 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भावुक हुए मंत्री यादविंद्र गोमा..बोले मरते दम तक रहेंगे कांग्रेस में…कभी नहीं जाएंगे भाजपा में
Next Article केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए मंजूर किए 3667 और घर – अनुराग ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?