By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र : जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र : जयराम ठाकुर
himachalpolitical

ऑनलाइन काम रोकने से लटके हैं हज़ारों युवाओं के प्रमाण पत्र : जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/25 at 7:43 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका(TSN)-प्रदेश में पटवारियों द्वारा ऑनलाइन काम रोकने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है.उन्होंने कहा कि इस कारण प्रदेश भर के युवाओं के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं।युवा अपने प्रमाण पत्रों के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं,लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।सरकार किसी भी मुद्दे पर गंभीरता दिखने से परहेज कर रही है। यह दुखद है। सरकार किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में त्वरित समाधान निकालने की दिशा में कोई काम नहीं करती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पटवारी द्वारा ऑनलाइन काम नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण युवाओं के विभिन्न प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य रुका हुआ है। शैक्षणिक क्षेत्रों में हर जगह प्रवेश प्रक्रिया चल रहे हैं। इस दौरान युवाओं को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है। जिसके आधार पर उनका प्रवेश निर्धारित होता है और विभिन्न प्रकार की रियायतें मिलती हैं। आवश्यक प्रमाणपत्र समय पर मिलने पर युवाओं को प्रवेश लेने में समस्या होगी। विभिन्न प्रकार की आर्थिक रियायतें नहीं मिल पाएंगी, छात्रवृत्ति के फॉर्म नहीं भरे जा सकेंगे जिनसे युवाओं को छात्रवृत्ति भी नहीं मिल पाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न संचार साधनों से युवाओं ने मुझे अपनी समस्या के बारे में बताते हुए जल्द समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार इस महत्वपूर्ण मुददे पर प्राथमिकता से काम करते हुए जल्द युवाओं के प्रमाणपत्रों के सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। क्योंकि यह मुद्दा युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

हिमाचल प्रदेश को रेल बजट में प्राथमिकता देने पर जताया आभार

नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश में रेल इंफ़्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तारीकरण के लिए रेल मंत्रालय द्वारा 2698 करोड़ रुपये आवंटित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेलवे का विस्तारीकरण केंद्र सरकार की प्राथमिकता हैं और हर साल केंद्र सरकार द्वारा बजट दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में हिमाचल को दिया गया रेल बजट यूपीए की सरकारों के समय दिये गये बजट के मुक़ाबले 25 गुना अधिक है।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika July 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल कैबिनेट बैठक का फैसला…शैक्षणिक सत्र के दौरान नही होगी टीचरों की ट्रांसफर
Next Article ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती महोत्सव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?