By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष बोले…प्रभावितो को जल्द जमीन नहीं दी तो सड़कों पर उतरकर जताएंगे विरोध
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष बोले…प्रभावितो को जल्द जमीन नहीं दी तो सड़कों पर उतरकर जताएंगे विरोध
himachalpolitical

नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष बोले…प्रभावितो को जल्द जमीन नहीं दी तो सड़कों पर उतरकर जताएंगे विरोध

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/16 at 2:20 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- भाजपा नेता एवं नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रभावितों को 7 लाख का झूठा सपना दिखाकर अब उन्हें भूल गई है। न तो प्रभावितों को राहत राशि मिली है और न ही घर बनाने के लिए जमीन दी जा रही है। यह आरोप उन्होंने बीती शाम मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया।

चहेतों को बांट रहे रेवड़ियां,अब खुद ही करवानी पड़ रही वैरिफिकेशन

चमन कपूर ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई थी ठीक उसी तरह से प्रभावितों के साथ भी 4500 करोड़ के राहत पैकेज का झूठा सपना दिखाकर छल किया गया है। बेहतर होता कि सरकार पैसों से पहले प्रभावितों को जमीन देती। जिन चंद प्रभावितों को 3 लाख मिले हैं उनका यह पैसा जिंदगी की नई शुरूआत में खर्च होता जा रहा है। जब तक सरकार जमीन देगी तब तक इन प्रभावितों के हाथ खाली हो चुके होंगे और घर नहीं बना पाएंगे। यदि सरकार ने जल्द ही प्रभावितों को जमीन और घर बनाने के लिए मुआवजा जारी नहीं किया तो फिर सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। चमन कपूर ने आरोप लगाया कि जो राहत राशि बांटी जा रही है उसमें भी सरकार ने भाई-भतीजावाद किया है। यही कारण है कि मंडी में जिला प्रशासन ने राहत राशि बांटने के कार्य को रोक दिया है और अब वैरिफिकेशन के नाम पर इस आबंटन को पात्र व्यक्तियों के लिए भी लटकाया जा रहा है। इन्होंने मांग उठाई है कि जल्द से जल्द वैरिफिकेशन की जाए और असली प्रभावितों को यह राहत राशि दी जाए। चमन कपूर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम रहते जहां कोरोना काल में बेहतरीन कार्य किया वहीं, विपक्ष में रहते भी आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य किया।

TAGGED: Mandi Chairman of Municipal Council Manali
Chandrika November 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 18 से 25 दिसंबर को हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप सिंह पठानिया
Next Article प्रदेश सचिवालय के बाहर दृष्टि बाधित संगठन का प्रदर्शन…बैकलॉग भर्तियों में विसंगतियों के खिलाफ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?