नाहन : देवेन्द्र कुमार- प्रदेश के मुख्य शक्तिपीठों में से एक माता बाला सुन्दरी त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेला मार्च से 6 अप्रेल तक आयोजित होगा जिससे जुडी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस बार मंदिर आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर को दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रखने का निर्णय भी लिया गया है।
मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध
मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त ने बताया कि माता बाला सुन्दरी त्रिलोकपुर का चैत्र नवरात्र मेला 22 मार्च से 6 अप्रेल तक मनाया जा रहा है ।जिससे सम्बंधित सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त ने बताया की मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को सैक्टरों में बांटा गया है। जिसमे लगभग 350 पुलिस व होमगार्ड कर्मी तैनात किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया की मेले में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित कर दिए गए है। उपायुक्त ने बताया की बाई-पास के माध्यम से चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं को
पास जारी किए जायेंगे ताकि वे अपने वहां मंदिर के पास तक ले जा सके। उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया की कोरोना के नए वेरियंट को देखते हुए मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की 3 टीमें 24 घंटे कार्य करेंगी ,जो श्रद्धालुओं को आवश्यकता अनुसार उपचार प्रदान कर सकेंगी। इसके इलावा पुरे मेले की अवधि के दौरान 2 एम्बुलेंस और 1 फायरब्रिगेड मेला क्षेत्र में उपलब्ध रहेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर द्वारा चलने वाला लंगर भी 24 घंटे खुला रहने वाला है।
