By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: श्रमिक अधिकारों पर प्रहार: सीटू ने शिमला में चार लेबर कोड के खिलाफ उठाई तेज़ आवाज़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > श्रमिक अधिकारों पर प्रहार: सीटू ने शिमला में चार लेबर कोड के खिलाफ उठाई तेज़ आवाज़
himachalNews

श्रमिक अधिकारों पर प्रहार: सीटू ने शिमला में चार लेबर कोड के खिलाफ उठाई तेज़ आवाज़

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/24 at 7:34 PM
Share

Shimla, 24 November-:सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोडों के विरोध में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीटू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के गजट में प्रकाशित लेबर कोड की प्रतियों को जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। इस विरोध में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, कोषाध्यक्ष जगत राम, जिला महासचिव अमित कुमार, बालक राम, सचिव विवेक कश्यप समेत अनेक मजदूर और संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि मजदूर हितों को कमजोर करने वाली इन नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को देशभर में मजदूर और किसान संयुक्त रूप से प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लेबर कोडों को मजदूर विरोधी बताते हुए इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की। सीटू नेताओं का कहना था कि सरकार 29 पुराने श्रम कानूनों को हटाकर वेतन कोड 2019, औद्योगिक संबंध कोड 2020, सामाजिक सुरक्षा कोड 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा एवं कार्यस्थिति कोड 2020 लागू कर रही है, जो मजदूरों के लोकतांत्रिक और आर्थिक अधिकारों को सीमित करते हैं।वेतन कोड 2019 पर बोलते हुए नेताओं ने कहा कि यूनिवर्सल न्यूनतम मजदूरी का दावा करने के बावजूद इसकी परिभाषाएँ बड़ी संख्या में असंगठित और घरेलू मजदूरों को दायरे से बाहर कर देती हैं। औद्योगिक संबंध कोड में हड़ताल को कठिन बनाने और 300 तक मजदूरों वाले प्रतिष्ठानों को बिना सरकारी अनुमति छंटनी की छूट देने की आलोचना की गई।संगठन ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कोड असंगठित और गिग मजदूरों के लिए स्पष्ट और प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करता। वहीं व्यावसायिक सुरक्षा कोड कई क्षेत्रों को सुरक्षा मानकों से बाहर रखता है और निरीक्षण तंत्र को कमजोर बनाता है।सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि इन कोडों को मजदूर संगठनों के विरोध को नज़रअंदाज़ करके लागू किया गया, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अवहेलना है। उन्होंने पुराने श्रम कानून बहाल करने और सभी प्रतिनिधिक मंचों पर व्यापक चर्चा के बाद ही किसी भी सुधार को लागू करने की मांग की।

TAGGED: Shimla CITU protest
Chandrika November 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रामपुर उपमंडल में शीतकालीन आपदा प्रबंधन की तैयारिया तेज, विभागों को अग्रिम निर्देश जारी
Next Article चलहोग पंचायत को मिला नया पंचायत भवन, लोक निर्माण मंत्री ने किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?