राहुल चावला,कांगड़ा: पिछले कल चंबा जिला के तीसा बैरागढ़ मार्ग में गाड़ी पर पहाड़ी से अचानक चट्टान खिस+कने से 7 लोगों की मौ+त हो गई थी, जिनमें अकेले कांगड़ा से ही पुलिस के 5 जवान शामिल हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर हैं। वहीं शनिवार को उन सभी जवानों का उनके पैतृक गावों के श्म+शान घा+टों पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अं+तिम विदाई दी गई। गांव इच्छी के लक्ष्य का कांगड़ा के गंगभैरो के पास बने श्म+शान घा+ट में पूरे प्रशासनिक और राजकीय सम्मान के साथ अंति+म सं+स्कार किया गया। भारी बारिश के बीच इस दौरान पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दे कर उन्हें अं+तिम विदाई दी।
वहीं दिवंगत जवान लक्ष्य को उनके छोटे भाई सिद्धांत मोगरा ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर कांगड़ा के जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल, कांगड़ा के एएसपी सिटी हितेश लखनपाल, कांगड़ा के डीएसपी मदन धीमान, एसएचओ गगल केहर सिंह, स्थानीय विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक संजय चौधरी, नायब तहसीलदार परविंदर पठानिया, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी समेत सैकड़ों लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके नम आंखों के साथ लक्ष्य को अंतिम विदाई दी।
छोटी सी उम्र में अपने परिजनों को पीछे छोड़ कभी न वापस आने वाली राहों पर गुजर गए। लक्ष्य मोगरा को उनके अभिभावक उनके साहसिक कारनामों को याद करके बेहद भा+वुक हो रहे हैं। लक्ष्य के पिता पवन कुमार ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्य ठीक उसी तरह से था जैसे जोहरी के पास हीरा होता है और वो भी एकमात्र, लक्ष्य भी उस हीरे की तरह था। आज जब वो इस दुनिया में नहीं है तो उसके बिना उसका ये पिता भी अ+सहाय और ला+चार सा हो गया हैं।
वहीं लक्ष्य चाचा ने कहा कि लक्ष्य का इस छोटी सी उम्र में ही हम सबको छोड़कर यूं ही चले जाना बहुत बड़ी क्षति है जिसे कोई भी पूरा नहीं कर सकता। वह साल 2019 में छोटी सी ही उम्र में पुलिस में भर्ती हो गया था। अभी एक साल पहले ही वो बैरागढ़ से वापस सकोह आईआरबीएन में आया था और अब फिर से वापस वहीं जा रहा था। कुछ दिन पहले ही लक्ष्य छुट्टियों पर घर आया हुआ था हम सब से बड़े ही प्रेम भाव से मिलकर गया था, उसकी यादें हमेशा उनके दिलोदिमाग में छाई रहेंगी।
