बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – शक्तिपीठ श्री नयना देवी में श्रवण मेला के दौरान कानून व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तिकेन गोकुल चंद्र माता के दरबार में पहुंचे और कानून व्यवस्था का जायजा लिया । उनके साथ एएसपी शिव चौधरी और डीएसपी श्री नयना देवी विक्रांत भी मौजूद थे ।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रवण मेला के दौरान पूरे नैना देवी क्षेत्र में लगभग 1000 के करीब पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान तैनात होंगे । श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी । पुलिसकर्मी हर समय श्रद्धालुओं के सहायता के लिए तत्पर रहेंगे । उन्होंने कहा कि श्रावण मेला के दौरान इस बार पहले से बेहतर व्यवस्था कैसे की जा सकती है । इस पर उन्होंने आज अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया है । उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण सेक्टर नंबर 1 का भी निरीक्षण किया, जहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक व्यवस्थाएं करने के निर्देश जारी किया गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आराम से लाइनों में माताजी के दर्शन हो सके । उन्होंने कहा कि माता श्री नैना देवी के दरबार में श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोका जाएगा और उन्हें लाइनों में ही माता के दर्शनों के लिए भेजा जाएगा । पुलिस दिन-रात श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्यरत रहेगी और उनका प्रयास रहेगा कि मेला पूरी तरह से सुव्यवस्था के बीच संपन्न हो । कुल मिलाकर आज जिला पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ नवरात्रों के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्लान तैयार कर लिया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए ।
