चंबा: आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत निर्धारित मानक बिंदुओं के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 3 करोड़ रुपए की राशि जिला चंबा को प्राप्त हुई है। यह राशि नीति आयोग की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। उक्त राशि को अब ज़िला में वित्तीय समावेश और कौशल विकास से संबंधित कार्यों के लिए व्यय किया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि इससे पहले भी नीति आयोग की ओर आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत निर्धारित सूचकांकों में हाई रैंकिंग हासिल करने पर ज़िला को 8 करोड रुपए की राशि प्राप्त हुई है । उन्होंने बताया कि वित्तीय समावेश और युवाओं में कौशल विकास को लेकर एक कार्य योजना को तैयार किया गया है । इसके तहत पर्यटन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत चंबा जिला का प्रदर्शन उत्कृष्ट, नीति आयोग से मिले तीन करोड़
Leave a comment
Leave a comment
