हमीरपुर: साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन न्यू दिल्ली की ओर से आयोजित नेशनल साइंस ओलंपियाड में हिमाचल के हमीरपुर की छात्रा आरुधि सिंह ने पहला रैंक हासिल किया है। आरुधि ने हिमाचल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख जोन में प्रथम रैंक हासिल कर डीएवी हमीरपुर स्कूल का नाम रोशन किया है । आरुधि को पहला रैंक मिलने पर उन्हें 1 हजार रुपए का चैक,सर्टिफिकेट ओर गोल्ड मैडल प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर डीएवी हमीरपुर स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने कहा कि आरुधि सिंह की मेहनत एक बार फिर से रंग लाई है। जहां आरुधि सिंह ने 12वीं की परीक्षा में स्कूल में द्वितीय स्थान हासिल किया वहीं यह उपलब्धि भी सराहनीय है। उन्होंने आरुधि के सफल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा की आरुधि की सफलता उसकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। प्रिंसिपल विश्वास शर्मा ने इस सफलता पर स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई दी।
गौरतलब है कि आरुधि सिंह ने कुछ दिन पूर्व ही सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 96.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त किए है।
