संजु चौधरी, शिमला: जिला चंबा के सलूणी में हुए मनोहर हत्या+कांड पर प्रदेश में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। इस हत्या+कांड से आक्रो+शित हो कर लोग प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी शिमला के सीटीओ में विश्व हिंदू परिषद ने इस हत्या+कांड के अपरा+धियों को फां+सी पर चढ़ाने की मांग करते हुए धरना और विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर परिषद के लोगों ने उ+ग्र नारेबाजी की और साथ ही प्रदेश सरकार से इस मामले में एनआईए की जांच करवाने की मांग को दोहराया। इसके अलावा परिषद की ओर से मामला फास्ट ट्रेक कोट में चलाने की भी मांग प्रदर्शनकारियों ने उठाई।
विश्व हिंदू परिषद हिमाचल की प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य आशुतोष ने कहा कि चंबा के सलूणी में मनोहर की ह+त्या और उसके 8 टुक+ड़े केवल इसलिए कर दिए गए कि उसकी दोस्ती किसी मुस्लिम युवती से थी। आशुतोष ने कहा कि विश्व हिंदी परिषद अपील करता हैं कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और अपराधी के पूरे परिवार को फां+सी के फं+दे पर लटकाया जाए।
