संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर विधानसभा के कंडवाल छोटी नागनी माता मंदिर में न्यू चिन्मय सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल युवा मंडल की ओर से सोमवार को भंडारा व रात को जागरण का आयोजन किया गया। यह युवा मंडल की ओर से करवाया जाने वाला 21वां विशाल भंडारा और जागरण था।
न्यू चिन्मय सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल युवा मंडल के सदस्यों ने सुबह 10 बजे मंदिर में पूजा अर्चना करके व माता रानी के जयकारे लगाते हुए माता रानी की ज्योति लेकर मंदिर पहुंचें। दोपहर 2 बजे भंडारा शुरू हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा शाम सात बजे तक चला । रात 9 बजे महामाई का जागरण शुरू हुआ।
इस पावन अवसर पर नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का व जिला परिषद राहुल पठानिया ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। जागरण में प्रमोद राणा व मनी मान ने महामाई की भेंटे गा कर मां का गुणगान किया। जागरण सुनने आसपास के इलाके के साथ साथ भारी संख्या में लोग मंदिर प्रांगण में पहुंचे । दोनों गायकों ने महामाई की भेंटे व भवन गा कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।
मुख्यातिथि नूरपूर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने न्यू चिन्मय सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल युवा मंडल को इस आयोजन के लिए के बधाई दी और कहा कि यह युवा मंडल पिछले 21 सालों से माता रानी के दरबार में भंडारे व जागरण का आयोजन करता आ रहा हैं। हम सब सौभाग्यशाली है कि हमें महामाई का गुणगान सुनने का मौका मिला हैं। हम सभी गांव वासियों ओर युवा मंडल सदस्यों को बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि यह माता रानी का दरबार बहुत ही सत्य, विश्वास और आस्था का दर हैं। वहीं जिला परिषद राहुल पठानिया ने इस आयोजन के लिए युवा मंडल को बधाई दी और कहा मुझे माता के जागरण में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और महामाई का गुणगान सुन कर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं। यहां जिस तरह जागरण सुनने लोग पहुंचे हुए हैं इससे मालूम होता है कि लोगों कि इस छोटी नागनी माता मंदिर के प्रति कितनी आस्था हैं।
चिन्मय सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल युवा मंडल सदस्यों ने कहा कि हमने छोटी नागनी माता मंदिर कंडवाल में 21वां भंडारा और जागरण करवाया हैं। माता रानी की कृपा से सब काम बहुत अच्छे ढंग से हुआ हैं। हम इस भंडारे व जागरण को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हैं और माता रानी से दुआ करते हैं कि माता रानी सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें ।
