संजु चौधरी, शिमला: चंबा युवक ह+त्या मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासत शुरू हो गई हैं। मामला अब दो समुदाय के बीच का बन गया हैं। विपक्षी दल भाजपा ने मामले को जोरो शोरों से उठाते हुए धार्मिक रंग दे दिया हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा ने सभी 12 जिलों में मामले को लेकर धरने प्रद+र्शन किए और सरकार के खि+लाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है। उसके पीछे वजह यह है कि भाजपा आरोपी के तार आतं+की गतिविधियों जैसे मामलों में संलि+प्त रहने से जोड़ रही हैं।
शिमला में भी शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौ+त के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है। ह+त्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही हिंदुत्व प्रदेश में कांग्रेस की जीत जैसे कई बयान दे चुके हैं ऐसे में इस ह+त्या की एनआईए जांच होनी चाहिए।
उधर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तुल देने में लगी हुई है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिर+फ्तार कर लिया गया हैं बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौ+ल बिगा+ड़ने की कोशिश की जा रही हैं। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आग+जनी की और आ+रोपी के घर ज+ला दिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा की NIA की जांच की मांग कर रही हैं केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां सीधी जांच मांग सकते हैं किसने रोका है। भाजपा लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो ओर मुद्दे पर करें।
