By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भाजपा विधायक के ब्यान पर भड़का चंबा आरटीआई वेलफेयर एसोसिएशन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > भाजपा विधायक के ब्यान पर भड़का चंबा आरटीआई वेलफेयर एसोसिएशन
himachalpoliticalpolitical

भाजपा विधायक के ब्यान पर भड़का चंबा आरटीआई वेलफेयर एसोसिएशन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/09 at 4:49 PM
Share

मंजूर पठान, चंबा: चंबा सदर से भाजपा विधायक पवन नैयर की ओर से कुछ दिन पहले किसी मंच से आरटीआई कार्यकर्ताओं को लेकर दिए गए ब्यान पर चंबा आरटीआई वेलफेयर एसोसिएशन भड़क उठी है। एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार करप्शन फ्री सरकार देने की बात करती है और हर मंच से यही कहती है कि डबल इंजन की सरकार करप्शन फ्री है कोई भी एक पैसे का आरोप नहीं लगा सकता है, लेकिन चंबा सदर से भाजपा विधायक पवन नैयर ने कुछ दिन पहले किसी मंच से आरटीआई कार्यकर्ताओं को लेकर कुछ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि इन आरटीआई कार्यकर्ताओं को देख लूंगा। उनके इस बयान पर चंबा आरटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योग राज महाजन और कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक पवन नैयर के बयान की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा है कि जिस भाषा का इस्तेमाल अपने कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए सदर के विधायक पवन नैयर ने किया है उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि जिस संसद में आरटीआई कानून 2005 पास हुआ है और जिन राज्य ने इन्हें लागू किया है उस विधानसभा में भी पवन जैसे विधायक होंगे। ऐसे ही नेताओं ने इस कानून को पास करवाया है,लेकिन शायद सदर विधायक को यह मालूम नहीं है कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 को लागू होने के बाद इस कानून की सहायता से कई तरह का भ्रष्टाचार निकाला गया है जिसके चलते पंचायतों में इस तरह की बातें सामने आती है। उसी को लेकर विधायक बौखला गए और कह दिया कि इन आरटीआई कार्यकर्ताओं को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेंगे। हम विधायक को यह कहना चाहते हैं कि इस तरह के विधायक अगर कोई पार्टी लेना चाहती है तो इनसे दूर रहे क्योंकि इन्हें कानून का ही पता नहीं है।

योगराज महाजन ने कहा की सदर विधायक पवन नैयर को कानून कि जानकारी नहीं है इसलिए करप्शन से जुड़े लोगों को बचाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते रहे हैं जो शोभनीय नहीं है और पार्टी को ऐसे नेताओं से दूर रहना चाहिए।

TAGGED: himachal, political
admin October 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भगवान श्री रामचंद्र के अवतरण से पहले ही महर्षि वाल्मीकि ने की थी रामायण की रचना
Next Article कुल्लू दशहरा पर यह देवता ब्यास नदी नहीं करते पार, जानिए कैसे रघुनाथ के दरबार में भरते हैं हाजिरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?