By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी देगी 60 करोड़ की छात्रवृत्ति, शुरू की राष्ट्रीय प्रवेश सह छात्रवृत्ति परीक्षा सीयू-सीईटी 2023
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > धर्मशाला में चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी देगी 60 करोड़ की छात्रवृत्ति, शुरू की राष्ट्रीय प्रवेश सह छात्रवृत्ति परीक्षा सीयू-सीईटी 2023
educationhimachal

धर्मशाला में चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी देगी 60 करोड़ की छात्रवृत्ति, शुरू की राष्ट्रीय प्रवेश सह छात्रवृत्ति परीक्षा सीयू-सीईटी 2023

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/02/08 at 12:41 AM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से धर्मशाला में राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश सह छात्रवृत्ति परीक्षा सीयूसीईटी-2023 का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के लिए धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर डॉ. आरएस बावा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थानों में अपना स्थान अर्जित किया हैं। आज यह न केवल भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक के रूप में खड़ा हैं, बल्कि क्यूएस एशिया रैंकिंग 2022 में 185वीं रैंक के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुलीन विश्वविद्यालयों में भी शुमार हैं।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के नेशनल लेवल एंट्रेंस कम स्कॉलरशिप टेस्ट सीयूसीईटी- 2023 के बारे में बात करते हुए कहा सीयूसीईटी छात्रों को प्रेरित करने और पुरस्कृत करने के मिशन से प्रेरित है, और इस वर्ष चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 60 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। यह छात्रों के लिए स्कॉलरशिप पाने का एक सुनहरा अवसर हैं। सीयूसीईटी की स्थापना के बाद से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अभी तक लगभग 1 लाख छात्रों को सीयूसीईटी स्कालरशिप दे चुकी हैं। पिछले साल 21,000 से अधिक छात्र इस छात्रवृति से लाभांवित हुए हैं। प्रो. चांसलर डॉ. आर एस बावा ने कहा, चंड़ीगढ़ विश्वविद्यालय अपने छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, मजबूत शोध और प्लेसमेंट प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता हैं, और इसलिए, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 में 29वें स्थान के साथ न केवल भारत के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में अपनी स्थिति मजबूत की है, बल्कि क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में 185वीं रैंक के साथ एशिया के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में भी अपने आपको शामिल किया हैं।
सीयू ने पिछले साल की रैंकिंग की तुलना में क्यूएस एशिया रैंकिंग 2023 में 90 रैंक की छलांग लगाई हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय भारत में 14वें और निजी विश्वविद्यालयो की श्रेणी में दूसरे स्थान पर हैं। साथ ही, यह शीर्ष 200 क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 की सूची में शामिल होने वाला सबसे युवा विश्वविद्यालय हैं। बाबा ने कहा 2022 की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान, 900 से अधिक कंपनियों ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रों को 9500 से अधिक नौकरियों के प्रस्ताव दिए। इस वर्ष छात्रों को दिया गया उच्चतम अंतरराष्ट्रीय पैकेज 1.07 करोड़ रुपये था, जबकि राष्ट्रीय प्लेसमेंट के दौरान दिया जाने वाला उच्चतम वेतन पैकेज 52.11 लाख रुपए था। 25 से अधिक कंपनियों ने सीयू के छात्रों को 25 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज के साथ नौकरी की पेशकश की, जबकि 400 से अधिक कंपनियों ने 5 लाख रुपये के वार्षिक वेतन पैकेज के साथ नौकरी की पेशकश की। नौकरी की पेशकश के अलावा, कई कंपनियों ने छात्रों को 1 लाख रुपए तक के स्टाइपेंड के साथ मासिक इंटर्नशिप के अवसर की पेशकश की हैं।
TAGGED: Chandigarh University, Dharamshala, National Entrance, scholarship
admin February 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाटी रियालां के पूर्व अर्ध सैनिक बल के जवान की हार्ट अटैक से मौत, सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
Next Article मनरेगा के तहत कम से कम 90 दिन का मिलेगा रोजगार, बरती जाएगी पूरी पारदर्शिता:चंद्र कुमार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?