संजीव महाजन, नूरपुर: विधानसभा फतेहपुर की पंचायत भाटियांके गांव भाटी रियालां के पूर्व अर्ध सैनिक बल के जवान नकेल सिंह का सोमवार को आधी रात हार्ट अटैक कारण निधन हो गया। मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ सैनिक बल के जवान का अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में पहुंची आईटीबीपी की टीम ने सलामी दी । नकेल सिंह आईटीबीपी में लगभग 26 साल सेवाएं देने के बाद 2000 में हवलदार पद से रिटायर हुए थे ।
वहीं पूर्व अर्ध सैनिक बल का जवान1 बीती रात दिबंगत छोटे भाई की बेटी की शादी में जयमाला करवाने के बाद घर को निकला ही था कि जयमाला स्थल से थोड़ी ही दूरी पर उसे हार्ट अटैक आ गया। जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि मृतक हार्ट पेशेंट था। जयमाला के दौरान चल रहे डीजे की जानलेबा धुनों की आवाज कम करने को कई बार कह चुका था लेकिन धुनों की आवाज कम नहीं हुई।
सैन्य सम्मान देने पहुंची टीम में से इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया सीओ बलजिंदर सिंह के निर्देशों पर टीम मृतक पूर्व अर्ध सैनिक बल के जवान को सैन्य सम्मान देने पहुंची हैं। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी बीजेपी नेता बलदेव ठाकुर, पवन चम्याल,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष जगदेब सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से मृतक को अंतिम विदाई दी।
