By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: क्रिकेट ग्राउंड पर बवाल..हिमाचल के दो दिग्गज सितारे कुलदीप शर्मा और ए.सी भारद्वाज के बीच टकराव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > क्रिकेट ग्राउंड पर बवाल..हिमाचल के दो दिग्गज सितारे कुलदीप शर्मा और ए.सी भारद्वाज के बीच टकराव
himachalNews

क्रिकेट ग्राउंड पर बवाल..हिमाचल के दो दिग्गज सितारे कुलदीप शर्मा और ए.सी भारद्वाज के बीच टकराव

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/07 at 5:33 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रीमियर लीग के क्रिकेट मैदान पर बल्ले-गेंद का नहीं, बल्कि अहम और “झगड़े” का तांडव देखने को मिला!ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे सेलिब्रिटी मैच में हिमाचल के दो दिग्गज सितारों–नाटी किंग कुलदीप शर्मा और पहाड़ी गायक एसी भारद्वाज के बीच जंग-ए-मैदान छिड़ गई।मामला इतना गरमाया कि दोनों एक-दूसरे के ख़िलाफ़ आग उगलने लगे, और स्थिति यहाँ तक पहुँच गई कि “क्रिकेट” की पिच पर “कबड्डी” का अंदाज आ गया!मैदान पर मौजूद दर्शकों की आंखें फटी रह गईं! दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे पर बयानों की बाउंसर फेंकी,माहौल इतना गरम हो गया कि लोगों को लगने लगा कहीं यह बहस हाथापाई में न बदल जाए।मैदान पर सनसनी का माहौल बन गया और हर कोई इस नजारे को देखता रह गया।

दूसरी सेलिब्रिटी टीम बनाने पर भड़के कुलदीप तो ए.सी भारद्वाज ने किया चैलेंज

दरअसल,घटना तब भड़की जब कुलदीप शर्मा ने रातों-रात बनाई गई दूसरी सेलिब्रिटी टीम के साथ मैच खेलने से साफ़ इनकार कर दिया।नाटी किंग ने गुस्से में कहा,”यह लीग सिर्फ़ एक सेलिब्रिटी मैच के लिए तय हुआ था,लेकिन कुछ लोगों ने चुपके से दूसरी टीम गढ़ दी!ये तो धोखा है।मैं इस फ़र्ज़ीवाड़े का हिस्सा नहीं बनूँगा!”उनका ये बयान सुनते ही ए.सी भारद्वाज,जो दूसरी टीम के कप्तान थे,आग बबूला हो गए।एसी ने कुलदीप पर निशाना साधते हुए चिढ़ाते हुए कहा, “अगर हिम्मत है,तो मैदान में उतरो!टीम बदलने का बहाना करके पीठ दिखाना आसान है।”इसके बाद तो माहौल बारूद की तरह फट पड़ा!दोनों सितारे आमने-सामने आ गए और तीखे तेवरों में बहस शुरू हो गई।

भाषा इतनी गर्म कि लगा कुछ भी हो सकता है!

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि”दोनों की आँखों में चिंगारी थी, और भाषा इतनी गर्म कि लगा कुछ भी हो सकता है!”मामला बढ़ता देख ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष कृपाल सिंह पसरीचा को बीच-बचाव करना पड़ा।उन्होंने किसी तरह गुस्से की आग को ठंडा किया और मामला शांत कराया।इस विवाद के बाद जब मैच शुरू हुआ,तो किस्मत ने दोनों को करारा सबक सुनाया!कुलदीप और एसी दोनों की टीमें मैच हार गईं।दर्शकों का कहना है,”जितनी एनर्जी इन्होंने झगड़े में लगाई,अगर मैच में लगाते तो शायद जीत जाते! “सवाल ये है कि क्या ये विवाद सिर्फ़ क्रिकेट के मैदान तक सीमित था,या फिर हिमाचल के ये दो सितारे अब एक-दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बन गए हैं?

TAGGED: Shimla Himachal Premier league
Chandrika March 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article न केस न एफआईआर सीधे एनकाउंटर की मांग..देवभूमि क्षत्रिय संगठन
Next Article हिमाचल प्रदेश की दिव्यांग बेटियों ने कठिन संघर्ष से हासिल की सफलता.. बनी औरों के लिए भी प्रेरणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?