बीबीएन : जगत सिंह -बरसात के दिनों में नालागढ़ के वार्ड नंबर 3 के साथ नाले में बाढ़ आने का डर सताता रहता था, लेकिन इस बरसात में शहरवासियों को किसी प्रकार के डर के साए में नहीं रहना पड़ेगा क्योंकि आईपीएच विभाग द्वारा नालागढ़ के वार्ड नंबर तीन के साथ नाले पर अब चेक डैम का निर्माण करवा दिया गया है ।
बता दें कि एक करोड़ 87 लाख रुपए से इस चेक डैम का निर्माण किया गया है। इससे चेक डैम का 90% तक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है ।चेक डैम में तीन लाख लीटर के करीब पानी स्टोर हो सकता है और इस पानी का बोर वेल करवाने वाले शहर वासियों को फायदा मिलेगा ।वही आस पास के जंगली जानवरों और आवारा पशुओं को भी पानी पीने की व्यवस्था हो जाएगी।
