मंडी/परी शर्मा- क्रिसमस पर्व को लेकर मंडी में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्रिसमस ट्री के साथ साथ दुकानों में आर्कषक रूप से सांता भी देखने को मिल रहे है। हांलाकि मंडी में ईसाई समुदाय के लोग काफी कम है, लेकिन बाकी लोगों में भी क्रिसमस मनाने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।
क्रिसमस पर्व को लेकर मंडी की दुकाने सज गई है। यंहा क्रिसमस ट्री के साथ आकर्षक सामान और सेंटाक्लॉज की पोशाक दुकानों में पहुंच चुकी है। दुकानदार पारस अरोड़ा ने कहा कि क्रिसमस को लेकर लोगों में हर साल उत्साह बढ़ाता जा रहा है। पहले जंहा क्रिसमस को लेकर वे थोड़ा सामान मंगवाते थे , लेकिन अब 4 बार सामान मंगवाना पड़ता है। खासकर स्कूलों में अब इस पर्व को मनाने का उत्साह ज्यादा है ,जिसको लेकर बच्चों से टोपी और अन्य चीजे मंगवाई जाती है। वही कई लोग द्वारा अपने घर क्रिसमस ट्री लगाकर फिर फोटो को फेसबुक, इंस्टाग्राम में डालने का ट्रेंड भी है।
