बीबीएन/जगत सिंह- नालागढ़ के अवस्थी कॉलेज
में इस सत्र से अब मेडिकल के छात्रों की भी कक्षाएं शुरू की जा रही है। कॉलेज के डायरेक्टर ऋषभ अवस्थी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब मेडिकल के छात्रों की भी कक्षाएं अवस्थी कॉलेज में शुरू हो रही है। जिसके चलते उन्हें बीएमएस की 60 सीटों का दर्जा मिल गया है। कैंपस में बच्चों के अभ्यास के लिए अस्पताल की भी व्यवस्था की गई है और उनके रहने खाने-पीने के भी हॉस्टल की सुविधाएं उपलब्ध है । उन्होंने कहा कि आगामी समय में बीएससी और लॉ से संबंधित कक्षाओं को भी शुरू किया जाएगा।
