शिमला,19 नवंबर(TSN)-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन के नीलामी के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरा है.जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार की नाकामी है और सरकार को अपनी इस नाकामी को स्वीकार करना चाहिए।
सरकार ने मजबूती से नहीं रखा अपना पक्ष
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में सरकार द्वारा अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखा गया।न्यायालय को सरकार विश्वास में नहीं रखा गया,इससे सरकार कोर्ट के फैसले को लेकर गंभीर है।उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के गैरज़िम्मेदाराना रवैए के कारण न्यायालय को मजबूर होकर ऐसा फैसला देना पड़ा।इसके बाद भी मुख्यमंत्री अपनी गलती मानने से भाग रहे हैं जिससे यह तय है कि आने वाले समय में भी सुधार की गुंजाइश नहीं हैं।अगर सरकार इसी रवैए पर चलती रही तो आगे क्या होगा यह भगवान ही जाने।
पूरे प्रकरण का सामान्यजनक हल निकालना चाहिए
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दोष देकर न तो मुख्यमंत्री अपनी जवाबदेही से भाग सकते हैं और न ही सच से मुंह फेर सकते हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज जो हुआ वह हिमाचल प्रदेश के लिए एक किसी काले दिन से कम नहीं है।हिमाचल की प्रॉपर्टी जो हिमाचल की पहचान है उसे कोर्ट द्वारा कुर्क करने का आदेश देना बताता है हिमाचल प्रदेश के वर्तमान हालात क्या हैं।प्रदेश की वर्तमान स्थिति के लिए सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोषी हैं उन्हें प्रदेश से माफी मांगनी चाहिए।पूरे प्रकरण का एक सामान्यजनक हल निकालना चाहिए।प्रदेश के लोगों को व्यवस्था का यह पतन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है।
