By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट समर्पित किया, संध्याकालीन आरती का शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट समर्पित किया, संध्याकालीन आरती का शुभारंभ
himachalNews

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट समर्पित किया, संध्याकालीन आरती का शुभारंभ

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/02 at 9:10 PM
Share

Kangra, 2 December-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा में नव-निर्मित बाण गंगा घाट का लोकार्पण किया और हरिद्वार की तर्ज पर मंत्रोच्चारण के साथ संध्याकालीन आरती की शुरुआत की। प्रतिदिन होने वाली यह आरती अब यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।

लगभग 2.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस घाट के निर्माण में कैप्टन शैलेश रियालच फाउंडेशन ने लगभग 1.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जबकि जिला प्रशासन कांगड़ा ने लगभग 70 लाख रुपये उपलब्ध कराए। नगरोटा बगवां के अम्बाड़ी क्षेत्र से संबंध रखने वाले कैप्टन शैलेश लगभग 25 वर्ष पूर्व शहीद हुए थे, और उनकी स्मृति में फाउंडेशन ने इस परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।घाट परिसर में 25 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए भव्य आरती स्थल, चेंजिंग रूम, शौचालय, आकर्षक मंच, पार्क तथा आधुनिक प्रकाश व्यवस्था विकसित की गई है। यहां संध्याकालीन आरती के अतिरिक्त योग सत्र और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस घाट को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप में विकसित किया गया है, जिससे वे स्नान व पूजा-अर्चना सहजता से कर सकें।इस अवसर पर आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, कमलेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, उपायुक्त हेमराज बैरवा और पुलिस अधीक्षक अशोक रतन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

TAGGED: Kangra Baan Ganga Ghat
Chandrika December 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आपदा प्रभावितों को मिलेगा पूरा 7 लाख मुआवज़ा, धारा 118 में नहीं होगा बदलाव — सीएम सुक्खू
Next Article मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लांच की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?