By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 4 नवंबर को चुराह आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा जाएगा मांग पत्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 4 नवंबर को चुराह आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा जाएगा मांग पत्र
himachalNews

4 नवंबर को चुराह आएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा जाएगा मांग पत्र

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/31 at 6:05 PM
Share

चंबा, मंजूर पठान- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 नवंबर को चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह खन्ना ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे की रूपरेखा तैयार की जा रही है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री रात को भी चुराह विधानसभा क्षेत्र में ही रुकेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों और लंबित समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 4 नवंबर को चुराह विधानसभा क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुराह के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं हैं। इन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रात्रि ठहराव भी चुराह में करेंगे और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

TAGGED: Chamba congress General secretary
Chandrika October 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मिड-डे मील वर्कर्स का सोलन में प्रदर्शन, 12 महीने का मानदेय देने की उठाई मांग
Next Article नूरपुर नगर परिषद में 11 टेंडरों को लेकर सियासी संग्राम, भाजपा पार्षदों ने मांगी जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर नगर परिषद में 11 टेंडरों को लेकर सियासी संग्राम, भाजपा पार्षदों ने मांगी जांच

Ago

मिड-डे मील वर्कर्स का सोलन में प्रदर्शन, 12 महीने का मानदेय देने की उठाई मांग

Ago

शाहपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

Ago

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित, 50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?