हमीरपुर,25 नवंबर (TSN)-हमीरपुर जिला के भोटा में चल रहे अस्पताल को अपनी सिस्टर ऑर्गेनाइजेशन को ट्रांसफर करने की अनुमति मांग रहे डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार अगले विधानसभा सत्र में बिल लाने जा रह है।इस कानून के तहत डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास को यह अस्पताल ट्रांसफर करने के लिए हिमाचल प्रदेश भूमि जोत सीमा अधिनियम,1972 के तहत धारा 118 में छूट प्रदान की जा सकती है।
विधानसभा शीतकालीन सत्र में लाया जाएगा बिल
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास लंबे समय से अस्पताल को अपनी सिस्टर ऑर्गेनाइजेशन को देने का आग्रह कर है लेकिन इसमें लैंड सीलिंग एक्ट 1972 के तहत कुछ अड़चने आ रही है।इसको लेकर सरकार कानूनी राय ले रही है और आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र में इसको लेकर बिल लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वामी सत्संग ब्यास जनसेवा का कार्य कर रहा है और बुता के अस्पताल में भी लोगों का निशुल्क इलाज होता है लेकिन इस अस्पताल के इक्यूपमेंट खरीदने पर उन्हें जीएसटी देना पड़ रहा है। इसकी वजह से ही सत्संग ब्यास अपनी सिस्टर आर्गेनाइजेशन को यह ट्रांसफर करना चाह रही है इसके लिए कर अधिकारियों के साथ बैठे भी की जाएगी और कानूनी पहलू पर भी चर्चा करने के बाद विधानसभा में ऑर्डिनेंस लाया जाएगा ताकि ने रहा दी जा सके।
वही मंडी के नेताओं के साथ हुई बैठक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी के विकास कार्यक्रम को चर्चा करने को लेकर आज मंडी के पूर्व विधायक को वर्तमान विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक की गई और विकास कार्यों पर चर्चा की है मंडी के विकास को लेकर किन योजनाओं पर काम करने की जरूरत है उस पर आगे बढ़ा जाएगा। और मंडी में कांग्रेस को कैसे मजबूत करना है इस पर भी चर्चा की गई है।
