संजु चौधरी, शिमला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त किया हैं। उन्होंने पीएम मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदना प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की हैं।
पीएम मोदी की माताजी हीराबेन मोदी ने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। वह 100 वर्ष की थी। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरंभ में अहमदाबाद के यू.एन.मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था।
टूटीकंडी पार्किंग स्थल का किया दौरा,सरकारी विभागों को शिफ़्ट करने के दिए आदेश
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटीकंडी पार्किंग स्थल का दौरा भी किया और जगह का जायजा लिया। इसके साथ ही वहां पर सरकारी विभागों को शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि टूटीकंडी में पार्किंग काफी बड़ी हैं और यहां पर इसका प्रयोग सही से नहीं हो रहा हैं। ऐसे में जो सरकारी विभाग किराए के भवनों में चल रहे हैं उन्हें यहां पर शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा को जारी रखने की भी बात कही।
